(India)
चीनी ऐप्स बैन होने की वजह से भारत में ऐप के बाजार में बहुत सारे मौके निकल आए हैं। ऐसे में घरेलू ऐप डेवलपर्स ने लोगों की भर्तियां शुरू कर दी हैं। उनके पास ऐप बनाने वालों के खूब सारे रेज्यूमे पहुंच रहे हैं। यानी एक बात तो तय है कि चीनी ऐप्स बैन होने से भारतीय ऐप्स के लिए बाजार मिल गया है। इसमें लोकप्रिय ऐप टिकटॉक (tik tok ban in india) भी था। इसके बैन होने के बाद टिकटॉक के कॉम्पटीटर्स को खूब फायदा हो रहा है। भारत में अब Mitron, Trell, RheoTV, Aiisma, Loco और Rooster जैसे ऐप्स को ना सिर्फ ढेर सारे यूजर मिल रहे हैं, बल्कि एक से बढ़कर एक टैलेंट भी मिल रहा है। कुछ भारतीय फर्म का कहना है कि वह कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक अपनी टीम को बढ़ाकर दोगुना करने की योजना बना रहे हैं। कंपनियों का कहना है कि उनके यूजर्स में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी ही होगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।