BREAKING NEWS
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ), JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
2021-04-11 11:29:42
24 घंटे में मिले 1.52 लाख रिकॉर्ड संक्रमित, दिल्ली में रेस्टोरेंट, थिएटर और ट्रैवल पर नई पाबंदियां
    Share to Facebook  
देश में कोरोना के 24 घंटे में मिले 1.52 लाख रिकॉर्ड संक्रमित

(India) कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के लिए देशभर में आज से टीका उत्सव अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस टीका उत्सव अभियान की घोषणा की थी।

कोरोना की दूसरी लहर दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही है। देश में शनिवार को एक लाख 52 हजार 565 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है। पिछले 24 घंटे में 90,328 लोग ठीक भी हुए और 838 लोगों की मौत हुई। मौत के मामले में इस साल दूसरी बार एक दिन में 800 या इससे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। इससे पहले 8 अप्रैल को 802 लोगों की मौत हुई थी।

देश में एक्टिव केस यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इसमें 61,329 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई और एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 2 हजार 370 तक पहुंच गया है।

    Share to Facebook  






 




 






 

पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :