SSC MTS नोटिफिकेशन कल, 10वीं पास के लिए केंद्र सरकार में निकलेंगी हजारों भर्तियां
(India) SSC MTS Notification 2021 2022 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कल मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। 10वीं पास के लिए निकलने वाली इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े एमटीएस के पदों को भरा जाएगा। इस वैकेंसी के तहत नॉन टेक्निकल जैसे चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार आदि जैसे विभिन्न पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया कल से ही शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है। परीक्षा जून 2022 में होगी। इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



आयु सीमा
18 से 25 वर्ष । एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।