विवादों में घिरे कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह की होगी जांच, राजस्थान सरकार ने गठित की कमेटी
(India) उदयपुर शहर से लेकर राजस्थान विधानसभा तक विवादों में घिरे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह के कामों की जांच को लेकर सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग समेत कई आरोप उन पर लगे हैं। कमेटी में एक कुलपति, एक रजिस्ट्रार और एक वित्तीय सलाहकार को शामिल किया गया है।



सरकार के आदेशों के मुताबिक बांसवाड़ा की गुरु गोविंद सिंह जनजाति विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. आईवी त्रिवेदी, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के वित्तीय सलाहकार संजय सिंह, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अबु सूफियान चौहान, तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मनीष गुप्ता जांच कमेटी के सदस्य हैं।

क्या है आदेश
इस कमेटी को संपूर्ण तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट 15 दिन में सरकार को पेश करनी है। कमेटी प्रो. सिंह के वित्तीय, अकादमिक अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग संबंधी बिंदुओं की जांच करेगी। बता दें कि प्रो. अमेरिका सिंह 22 जुलाई 2020 को लखनऊ से आकर उदयपुर में वाइस चांसलर का पद ग्रहण किया था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।