JSSC ने निकाली सरकारी स्कूलों में शिक्षक की 25 हजार 998 पदों पर वैकेंसी,7 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे
(India) सरकारी स्कूलों में शिक्षक की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अच्छी खबर लायी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार झारखंड स्टाफ सिलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in. पर जाकर 7 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आपको बता दे कि JSSC ने 25 हजार 998 पदों पर वैकेंसी निकाली है,इसके तहत टीजीटी और प्राइमरी टीचर्स के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं इस पद के लिए सैलरी की बात करें तो हर महीने 29 हजार 200 रुपए से लेकर 92 हजार 300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 40 साल होनी चाहिए। वहीं एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी गई है, जबकि ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट मिलेगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।