(India)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष के पद का ज़िम्मा भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज को सौपा गया है. बुधवार की देर रात को राजस्थान सरकार ने अलोक राज की नियुक्ति का आदेश जारी किया. जानकारी के मुताबिक नए अध्यक्ष आलोक राज का 3 साल तक का कार्यकाल रहेगा. बता दे कि आलोक राज भारतीय सेना में 37 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जून 1983 में आलोक राज सिख लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशनर बने. इसके अलावा उन्होंने UN सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अंगोला में विदेशी मिशन के साथ भी काम किया है.
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।