इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और किसी बैंक या वित्तीय संस्था में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, भाषा दक्षता, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू शामिल होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-1) के पद पर एक साल की प्रोबेशन पर रखा जाएगा और उन्हें ₹48,480 से ₹85,920 तक सैलरी मिलेगी। नियुक्ति के बाद 3 साल की सेवा अनिवार्य होगी, जिसके लिए ₹5 लाख का बॉन्ड भरना होगा। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹850 और एससी, एसटी, PwBD के लिए ₹175 तय किया गया है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
