जारी सूची में दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी 8 फर्जी विश्वविद्यालय हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान पाए गए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भी ऐसे संस्थान संचालित हो रहे हैं।
UGC ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे एडमिशन लेने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की मान्यता और पंजीकरण स्थिति अवश्य जांच लें। आयोग ने यह भी कहा है कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी संस्थाओं पर कार्रवाई जारी रहेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
