ऐसे मामलों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही लें। कोई वैध कंपनी कभी भी आपके ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स नहीं मांगती। रिटर्न और रिफंड हमेशा एप के अंदर मौजूद विकल्पों से ही किया जाना चाहिए। अगर कभी भी ऐसी धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर खाते को ब्लॉक करें तथा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।