इसके साथ ही एआई स्थानीय बाजार के आधार पर संभावित कीमत भी सुझाएगा, जिससे सेलर्स को लिस्टिंग बनाते समय ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो घर के पुराने सामान जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स या कपड़े जल्दी बेचना चाहते हैं।
कंपनी ने शिपिंग और खरीदारों से बातचीत को भी आसान बनाने के लिए नए टूल जोड़े हैं। अब एआई खरीदारों के सामान्य सवालों के ऑटो जवाब तैयार कर सकेगा और सेलर्स को प्री-पेड शिपिंग लेबल व ऑर्डर ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। साथ ही एक नया एआई-जनरेटेड प्रोफाइल समरी फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे खरीदारों को सेलर की विश्वसनीयता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।