सोना-चांदी में गिरावट जारी
(India)

विदेशी बाजारों में कमजोरी के बीच स्टॉकिस्टों ने कीमती धातुओं में बिकवाली की। इससे स्थानीय सराफा बाजार में गुरुवार को लगातार छठे सत्र में सोने को चपत लगी। यह पीली धातु 220 रुपये टूटकर 28 हजार 280 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। इन छह सत्रों में सोना 540 रुपये नीचे आ चुका है। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग न निकलने के कारण चांदी 350 रुपये लुढ़ककर 42 हजार 650 रुपये प्रति किलो हो गई। सिंगापुर में सोना एक फीसद नुकसान के साथ 1,278.48 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.8 फीसद फिसलकर 19.33 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।