AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्धाज भी जंतर मंतर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें और कुछ लोगो को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगो को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन के पहले भारद्वाज ने लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर पहुंचने अपील की थी। उन्होंने ये भी कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतान्त्रिक तरीके से होना चाहिए।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर- मंतर के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। हर इलाके को 8 -9 जोन में बांटा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। इसीलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गयी है। इसके तहत प्रतिबन्ध लगाए गए है। जुलूस, सभा या लोगों के भीड़ होने पर रोक रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।