चीन ने रूस को पीछे छोड़ा, दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार वाला देश बना
(International) चीन ने सोने के भंडार के मामले में रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। अब चीन से आगे अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस हैं। वित्तीय प्लेटफॉर्म 'द कोबेसी लेटर' के अनुसार, चीन के पास अब करीब 2,410 टन सोने का भंडार है। वह दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है।

आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस के पास करीब 2,437 टन और इटली के पास करीब 2,452 टन सोना है। इस तरह चीन, फ्रांस से 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है।

चीन का केंद्रीय बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना, लगातार सोने की खरीद कर रहा है। यदि चीन इसी रफ्तार से सोना खरीदता रहा, तो वह इस साल के अंत तक इटली और फ्रांस को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

जानकारी के अनुसार, चीन पिछले 23 महीनों से लगातार सोने के भंडार में बढ़ोतरी कर रहा है। सितंबर महीने में ही चीन ने 23 टन से अधिक सोना खरीदा, जबकि इस साल अब तक उसकी सोने की खरीद लगभग करीब 103 टन रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।