आरबीआई अगले साल परीक्षण के तौर पर प्लास्टिक के करेंसी नोट जारी करने की योजना बना रहा है। केंद्रीय बैंक जाली नोटों की समस्या से निपटने के लिए नोटों के सिक्यॉरिटी फीचर्स में सुधार भी करेगा। यह नैशनल बिल पेमेंट्स सिस्टम भी शुरू करेगा, जिससे मध्यस्थों की भूमिका खत्म हो सकती है। आरबीआई ने 2013-14 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, श्अगले साल तक प्लास्टिक नोट्स लॉन्च करने की उम्मीद है। आरबीआई नोट्स की लाइफ सुधारने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।श् कई वर्षों तक विचार-विमर्श करने के बाद जनवरी 2014 में आरबीआई ने प्लास्टिक के करेंसी नोट्स के लिए टेंडर जारी किया था। हालांकि, यह टेंडर एक पायलट प्रोजेक्ट के लिए ही था। इन नोटों की परफॉर्मेंस देखने के बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।