RBI का अनुमान, 5.5% की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
(India) रिजर्व बैंक की 2013-14 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है, खनन व विनिर्माण गतिविधियों में सुधार, निवेश में बढ़ोतरी, राजकोषीय मजबूती और सरकार द्वारा लिए जाने वाले उधार में कमी के बीच परिवारों की बचत में बढ़ोतरी से निजी क्षेत्र के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि होगी तथा बाहरी मांग में सुधार तथा वैश्विक स्तर पर जिंस कीमतों में स्थिरता आदि कारकों से वृद्धि को समर्थन मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सब स्थितियों के अनुरूप अर्थव्यवस्था 5.5 से 6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। केंद्रीय बैंक ने हालांकि आगाह किया कि यदि वैश्विक वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ती, भूराजनीतिक विवाद गहराता या शेष सीजन में मानसून कमजोर रहता है, तो वृद्धि के नीचे जाने का जोखिम रहेगा। आर्थिक समीक्षा 2013-14 में 2014-15 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 5.4 से 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।