(India)
स्टैंडर्ड चार्टर्ड की एक अनुसंधान रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। स्टैनचार्ट के मुताबिक, भारत-आसियान व्यापार वर्तमान में करीब 80 अरब डालर है और यह पिछले एक दशक से सालाना 23 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इसके अलावा, भारत की नयी सरकार ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है। वित्त वर्ष 2013-14 में आसियान को भारत का निर्यात 33.13 अरब डालर रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमें 10 साल में आसियान देशों को निर्यात बढ़कर 280 अरब डालर पर पहुंचने की उम्मीद है और इस बिंदु पर भारतीय निर्यात में आसियान की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।