भारत में और चार अति वृहद बिजली परियोजनाओं पर काम शुरू
(India) इन देश की बिजली उत्पादन क्षमता में कुल 16,000 मेगावाट का इजाफा होगा। अति वृहद बिजली परियोजनाओं (यूएमपीपी) के लिए मुख्य एजेंसी पावर फाइनेंस कारपोरेशन ने राज्य सरकारों के साथ परामर्श कर इन परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, ओड़िशा में दो यूएमपीपी, बिहार में एक और झारखंड में एक यूएमपीपी का प्रस्ताव किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘झारखंड में प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और ओड़िशा में दो यूएमपीपी और बिहार में एक यूएमपीपी के मामले में संबद्ध राज्यों ने जगह की पहचान की है।’ इन तीन यूएमपीपी की योजना ऐसे समय में तैयार की जा रही है जब इस तरह की दो परियोजनाओं बेड़ाबहल (ओडिशा) और चेयूर (तमिलनाडु) के लिए बोली प्रक्रिया अभी संपन्न होनी बाकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।