(India)
विमानन कंपनी ने मात्र 1,888 रुपए में अपने टिकट की पेशकश की है। आने वाले कुछ महीनों में कई त्योहार पड़ेंगे और इस दौरान लोगों की हवाई यात्राओं में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। विमानन कंपनी की यह पेशकश 27 अगस्त 2014 तक है। यात्रियों को विमानन कंपनी की इस पेशकश का लाभ उठाने के लिए अपनी टिकट की बुकिंग 27 अगस्त से पहले करानी होगी। टिकट स्पाइसजेट के घरेलू नेटवर्क पर उपलब्ध हैं और इस पेशकश के तहत कराई गई टिकट बुकिंग से 25 सितबंर 2014 से 15 जनवरी 2015 के बीच यात्रा की जा सकती है। त्योहारी सीजन के दौरान बुक कराए गए टिकटों के पैसे वापस नहीं होंगे और न ही इसमें किसी तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। टिकट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर बुक किए जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।