जेटली को उम्मीद साल के अंत तक बीमा बिल को मिल जाएगी संसद की मंजूरी
(DELHI, India) इस विधेयक में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।वित्त मंत्री ने आज यहां पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के एक कार्यक्रम में कहा, उम्मीद की जानी चाहिए कि बीमा कानून में संशोधन को इस साल के अंत तक संसद की मंजूरी मिल जाएगी और उसके बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीमा व पेंशन क्षेत्रों में आंतरिक संबंध है। बीमा कानून में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा स्वत: पेंशन क्षेत्र पर भी लागू होती है। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसे में अतिरिक्त निवेश आएगा, अधिक विशेषज्ञता आएगी, अधिक पूंजी आएगी और विभिन्न उत्पाद एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो एक बड़ी वास्तविकता बन जाएगा।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।