जनरल इंश्योरेंस कंपनी एचडीएफसी एर्गो सभी रुपे कार्ड होल्डर्स को इंश्योरेंस कवर देगी। यह इंश्योरेंस कंपनी के लिए बड़ी डील हो सकती है क्योंकि सरकार फाइनैंशल इनक्लूजन एजेंडा लागू करने की तैयारी कर रही है। आरबीआई प्रमोटेड नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) रुपे कार्ड ऑफर करती है। उसने एचडीएफसी एग्रो के साथ 3 साल के लिए इंश्योरेंस कवर की खातिर कॉन्ट्रैक्ट किया है। एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक, एचडीएफसी एर्गो सभी रुपे कार्ड होल्डर्स को 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर देगी। कार्ड होल्डर का निधन होने या उनके डिसेबल होने पर यह रकम क्लेम की जा सकती है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।