एयर इंडिया का 100 रुपये में टिकट ऑफर, बुकिंग आज से
(India) कंपनी इस उपलक्ष्‍य में सीमित अवधि के लिए बुधवार से 100 रुपये में टिकट बुकिंग की पेशकश कर रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी पहली बार एयर इंडिया दिवस मना रही है। इस उपलक्ष्‍य में कंपनी के चुनिंदा कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का 27 अगस्त 2007 को इंडियन एयरलाइंस में विलय हो गया था और नई कंपनी एयर इंडिया सामने आई। कंपनी ने इस अवसर पर एयर इंडिया आफर के तहत 100 रुपये (सभी कर रहित) में टिकट की पेशकश कर रही है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग 27 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकेगी। इसके लिए यात्रा अवधि 27 अगस्त से 30 सितंबर तक की जा सकेगी।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।