मुंबई एयरपोर्ट की जमीन के विकास के लिए 580 करोड़ की डील
(India) जीवीके ने यहां जारी बयान में कहा कि यह सौदा 10 साल में विभिन्न चरणों में हवाई अड्डे की 2.2 करोड़ वर्ग फुट जमीन के वाणिज्यिक विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है। यह सौदा करीब 106 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर पर तय हुआ जो इस पूरे क्षेत्र के लिए कुल 580 करोड़ रुपए का ठहरता है। इसमें करीब 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र भी शामिल है। ‘जीवीके स्काईसिटी’ नगर निर्माण योजना का हिस्सा है जो मुंबई को नयी पहचान देगा। जीवीके स्काईसिटी में आलीशान से लेकर मंझोले स्तर के और कम किराए के होटल, बेहतरीन सेवाओं वाले फ्लैट, कांफ्रेंस सेंटर, मनोरंजन केंद्र, बाजार, दफ्तर आदि होंगे। मायल के कार्यकारी अध्यक्ष जीवीके रेड्डी ने इस ठेके की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम जीवीके स्काईसिटी को ऐसा बनाना चाहते हैं जहां कारोबारी एवं मनोरंजन केंद्र के साथ-साथ वैश्विक सम्मेलन एवं आतिथ्य गंतव्य भी हों।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।