अब हर महीने खरीद सकते हैं एक से ज्यादा सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर
(India) मोदी सरकार ने यूपीए सरकार का फैसला पलट दिया है। अब रसोई गैस के सब्सिडी वाला सिलेंडर हर महीने नहीं लेने पर भी ग्राहक को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। पहले हर महीने सिलेंडर बुक कराना होता था। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज कहा कि एलपीजी ग्राहक साल में रसोई गैस के 12 सिलेंडर सस्ती दर पर प्राप्त कर सकेंगे, भले ही उन्होंने हर माह एक सिलेंडर खर्च नहीं किया हो।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।