नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
(India)
पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है । बुधवार को पहले सीमा पर शांति बहाल करने के लिए भारत के साथ फ्लैग मीटिंग की और फिर देर रात सीजफायर का उल्लंघन करने का दुस्साहस । बीएसएफ सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात 12 बजे परगवाल में देवारा स्थित बीएसएफ के पोस्ट पर फायरिंग की । इसके बाद एक बार फिर सुबह 4 बजे जम्मू के अखनूर सेक्टर के चार बीएसएफ पोस्ट को निशाना बनाया। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पिछली रात परगवाल क्षेत्र में कुछ आतंकी घुसपैठ की फिराक में थे।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।