शेयर बाजार में शुरूआती तेजी
(India)
सरकार के सकारात्मक कदमों और विदेशी पूंजी की आवक के बल पर शुक्रवार को सेंसेक्स व निफ्टी उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अगस्त के वायदा सौदों के निपटान के मद्देनजर भी निवेशकों ने लिवाली की। इसके चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 77.96 अक चढ़कर 26638.11 के स्तर पर बंद हुआ। यह इस सूचकांक में तेजी का लगातार छठा सत्र रहा। इस दौरान यह 324 अंक चढ़ चुका है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.30 अंक सुधरकर 7954.35 के नए शिखर पर बंद हुआ। अगस्त में लगातार सातवें महीने शेयर बाजार में तेजी जारी। पूरे महीने में सेंसेक्स की बढ़त 743 अंक यानी 2.8 फीसद रही। गुरुवार को न सिर्फ अगस्त के वायदा सौदों का निपटान हुआ, बल्कि यह माह का भी आखिरी सत्र रहा। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में दलाल स्ट्रीट में अवकाश रहेगा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।