लगातार दिक्कतों से जूझ रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइन फ्लीट के चलते एयर इंडिया के मैनेजमेंट ने बोइंग से कहा है कि वह इन एयरक्राफ्ट में मौजूद दिक्कतों की वजह से इनके उड़ान न भर पाने की भरपाई करे। एयर इंडिया के मैनेजमेंट ने कहा है कि उसे खराब पब्लिसिटी के चलते भारी रेवेन्यू लॉस से गुजरना पड़ा है। ये मुआवजे उससे कहीं ज्यादा है जिसकी मांग इन एयरक्राफ्ट के उतने फ्यूल एफीशिएंट न होने की वजह से की गई थी जिसका वादा किया गया था। इस मुआवजे पर सौदेबाजी चल रही है। एयर इंडिया ने बोइंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट दिनेश केसकर के साथ अगस्त की शुरुआत में हुई मीटिंग में इस मुआवजे की मांग की है। एक सीनियर एआई अफसर ने कहा, ड्रीमलाइनर्स के साथ फॉल्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं और हमें ग्राउंड पर आ गए इन एयरक्राफ्ट के चलते भारी लॉस उठाना पड़ रहा है। मीडिया में इनको लेकर खराब पब्लिसिटी हो रही है और इसकी वजह से हमारे तमाम पैसेंजर्स हमसे दूर हो गए हैं। हमने बोइंग से इसके लिए मुआवजे की मांग की है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।