गोरखपुर में स्थापित होगा बॉटलिंग प्लांट
(India)
गोरखपुर इंडियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट अब गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा है। सितंबर के अंतिम हफ्ते में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास करने के लिए गोरखपुर आएंगे। गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में रसोई गैस की भारी किल्लत को ध्यान में रखते हुए वर्षों से यह मांग हो रही थी कि गोरखपुर में इण्डियन ऑयल का बॉटलिंग प्लांट स्थापित हो।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।