भारत का विदेशी कर्ज मार्च, 2014 के आखिर में 440.6 अरब डॉलर रहा, जो मार्च 2013 के आखिर के स्तर के मुकाबले 31.2 अरब डॉलर (7.6 फीसदी) अधिक है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सालाना प्रकाशन भारत का विदेशी कर्जः एक स्थिति रिपोर्ट 2013-14 का 20वां अंक जारी किया है। इस रिपोर्ट में मार्च 2014 के आखिर में भारत के विदेशी कर्ज का विस्तृत विश्लेषण पेश किया गया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 30 जून, 2014 को जारी किए गए आंकड़ों पर आधारित है। भारत पर विदेशी कर्ज बोझ के विश्लेषण के रुख, अवयव एवं कर्ज भुगतान के अलावा रिपोर्ट में अन्य विकासशील देशों की तुलना में भारत के विदेशी कर्ज की तस्वीर पेश की गई है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।