‘निवेशकों का विश्वास, मुद्रास्फीति हुई नरम’
(India)
आर्थिक वृद्धि में तेजी के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नई सरकार के एफडीआई नियमों को उदार बनाने तथा विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के निर्णय से अर्थव्यस्था में सुधार आने के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है तथा मुद्रास्फीति नरम हो रही है। राजग सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार आया है, सेवा क्षेत्र आगे बढ़ता दिख रहा है तथा कुल मिलाकर मुद्रास्फीति नरम हुई है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि नई सरकार का नजरिया इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट है कि उसे किस दिशा में आगे बढ़ना है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।