(India)
खिलौना ट्रक की तरह दिखने वाले 'स्वार्माइज' नामक यह रिमोट संचालित रोबोट मंगलयान क्युरिऑसिटी जैसे अन्य रोबोट से बहुत छोटे हैं। मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि स्वार्माइज में नौवहन के लिए एक वेबकैमरा, वाई-फाई एंटीना और ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाया गया है। ये एक चींटियों की बस्ती की तरह काम करते हैं। चींटी की तरह ही, अगर एक स्वार्माइज को कोई मजेदार चीज मिली, तो यह नमूने इकट्ठे करने में अपने रोबोट भाइयों की मदद मांगने के लिए अपने रेडियो संचार का प्रयोग कर सकता है। परियोजना पर काम कर रहे नासा के एक वैज्ञानिक कर्ट लेउचट के हवाले से कहा गया, लोग पलभर के लिए उतनी क्षमता डालने के लिए इच्छुक थे, जितनी वे एक रोबोट में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अहसास हो रहा है कि आपके पास बहुत छोटे और सरल रोबोट हो सकते हैं, जो मिलकर काम करते सकते हैं और कठिन का पूरा कर सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि नासा के इंजीनियर सांप-जैसे और गहरी खुदाई करने वाले रोबोट बनाने पर भी काम कर रहे हैं, जो मंगल ग्रह की पड़ताल कर सकें और बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा के महासागरों की खोज कर सकें।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।