बीएमडब्ल्यू ने भारत में नई एसयूवी X3 उतारी, कीमत 49.9 लाख रुपये
(India) दिल्ली के शोरूम में इस मॉडल की कीमत 49.9 लाख रुपये तक है। बीएमडब्ल्यू की अडवांस X3 केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है और इसका प्रॉडक्शन कंपनी के चेन्नै प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक नई X3 44.9 लाख और 49.9 लाख (दिल्ली शोरूम कीमत) के दो संस्करण में मिलेगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वॉन का कहना है कि हम देश में अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए लग्जरी सेक्शन में अपनी कारों का आक्रामक विस्तार करेंगे। बीएमडब्ल्यू ने नई X3 की पूरी देश में बिक्री शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू की इस नई एसयूवी में कई खूबियां हैं। इसमें क्रूज नियंत्रण वाली आठ स्पीड की स्वचलित ट्रांसमिशन प्रणाली है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसमें लेटेस्ट-जेनरेशन का डीजल इंजन लगा है, जो फ्यूल का खपत कम करता है। बीएमडब्ल्यू ने सबसे पहले 2003 में X3 मॉडल पेश किया था। इसके बाद 2011 में इसका अडवांस मॉडल पेश किया गया। अब कंपनी ने इसके थर्ड जेनरेशन का मॉडल पेश किया है। कंपनी का कहना है कि वह 2014 में ही M3 सेडान, M4 कूपे और M5 सेडान कार भी पेश करेगी।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।