(India)
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा लघु फिल्मों की समूहक शॉट्ज7 के साथ साझीदारी में शुरू की गई ‘एमटीएस मूवीज’ योजना एमटीएस के डाटा और स्मार्टफोन ग्राहकों को उपलब्ध होगी। लघु फिल्मों की ऑनलाइन गैलरी में परिणीति चोपड़ा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और जैकी श्राफ की फिल्में शामिल होंगी। कंपनी के मुख्य विपणन एवं ब्रांड अधिकारी लियोनिड मुसातोव ने कहा, स्मार्टफोन उपयोक्ताओं को इंटरनेट से जोड़े रखने के लक्ष्य के तहत कंपनी ने यह सेवा शुरू की है। यह ऐसे उपयोक्ताओं के लिए है जो बफरिंग फ्री कंटेन्ट की चाहत रखते हैं।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।