डीडीए की हाउसिंग स्कीम लॉन्च
(India)
दिल्ली विकास प्राधिकरण की हाउसिंग स्कीम 2014 के तहत मिलने वाले फॉर्म की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई. डीडीए ने हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है। 200 रुपये का फॉर्म 13 बैंकों में उपलब्ध होगा। फॉर्म 9 अक्टूबर तक भरे जा सकते हैं और फ्लैट के लिए ड्रॉ 29 अक्टूबर को निकाले जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन भरा जा सकता है। हालांकि फॉर्म बिक्री शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही संभवतरूहेवी लोड से डीडीए की वेबसाइट क्रैश कर गई। स्कीम में बुकिंग के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदक को एक लाख रुपए की राशि देनी होगी जबकि आर्थिक रूप से कमजोर तबकों वाले आवेदक को 10 हजार रुपये देने होंगे। अगर लकी ड्रॉ में आवेदक के नाम पर फ्लैट अलॉट नहीं होता है तो उनकी रकम वापस कर दी जाएगी. लेकिन आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने वालों की रकम जब्त हो जाएगी।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।