(India)
सबसे अधिक अच्छी कंपनियों के साथ इस सूची में चीन अव्वल रहा। फोर्ब्स 2014 की 50 सबसे बेहतरीन कंपनियों की सूची में एशिया-प्रशांत की सबसे बड़ी पब्लिक लिमिटेड कंपनियां शामिल हैं। इस सूची में किसी भी अन्य देश के मुकाबले चीन की सबसे अधिक 16 कंपनियां शामिल हैं और चीन ने पिछले तीन साल से इसमें अपना दबदबा बना रखा है। हालांकि आर्थिक वृद्धि में नरमी के मद्देनजर इस सूची में चीन की कंपनियों की संख्या घटी है जो पिछले साल 20 थी। इस सूची में भारतीय कंपनियों की सूची में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलाजीज, एचडीएफसी बैंक, ल्यूपिन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मदरसम सूमी सिस्टम्स, सन फार्मा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।