राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वैष्णो देवी के दर्शन किए
(JAMMUandKASHMIR, India) एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने दोपहर पवित्र गुफा के दर्शन किए और जम्मू वापस लौट गए, उन्होंने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और उन्हें देखने के लिए वहां उमड़ पड़ी भीड़ की तरफ देखकर हाथ हिलाया, वह जम्मू के टैक्निकल हवाई अड्डे से सेना के हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे और त्रिकुटा पहाड़ियों के पांची इलाके में स्थित नवनिर्मित वीवीआईपी हेलीपैड पर उतरे और श्रीधर भवन एलीवेटर तथा पांची हैलीपैड का उद्घाटन किया, राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल एन एन वोहरा भी थे, जो माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हैं, राष्ट्रपति का कारवां छह बैटरी चालित कारों से भवन तक पहुंचा, जहां उन्होंने माता के दरबार के दर्शन किए

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।