यामाहा बनी लोगों की खास पसंद, सेल बढ़ी 24 फीसदी
(India) यामाहा मोटर इंडिया की अगस्त में दो पहिया वाहनों की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 53,242 यूनिट रही। पिछले वर्ष इसी महीने बिक्री 42,995 यूनिट थी। यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लि. के वीपी (मार्केटिंग ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन) रॉय कुरियन ने कहा, पिछले कुछ महीनों से हम जो अच्छा कर रहे हैं, यह महीना उसी का विस्तार है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों से पहले हमें पूरा विश्वास है कि जो ग्रोथ की कहानी चल रही है, वह आगे भी जारी रहेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।