विदेश में नरमी के बीच स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली से सोने में लगातार चैथे सत्र में गिरावट जारी रही। स्थानीय सराफा बाजार में बुधवार को पीली धातु 70 रुपये टूटकर 27 हजार 950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। बीते तीन सत्रों में भी यह धातु 280 रुपये फिसली थी। इसी तरह सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग के अभाव में चांदी 350 रुपये लुढ़ककर 42 हजार 350 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दिन भी इस धातु के भाव में 100 रुपये की कमी आई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।