देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कोल इंडिया का उत्पादन अगस्त में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 9 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले कई साल में कंपनी ने यह रेकॉर्ड बनाया है। इससे चालू वित्त वर्ष की अप्रैल जून तिमाही में कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 15.8 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कोल इंडिया ने इस साल अगस्त में 3.45 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने के 3.16 करोड़ टन के उत्पादन से 9 प्रतिशत अधिक है। गोयल ने बताया कि देश में कोयला आधारित बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15.8 प्रतिशत बढ़ा है। इससे कम बारिश की वजह से पनबिजली उत्पादन में कमी की भरपाई हो सकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।