600 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सिप्ला
(India)

प्रमुख फार्मा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने कहा कि वह चालू वर्ष के दौरान शोधोन्मुख परियोजनाओं को लागू करने के लिए रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट पर करीब 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। सिप्ला के अध्यक्ष वाई के हमीद ने कंपनी के 78वें वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को कहा, रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट में सिप्ला की सफलता का अभिन्न हिस्सा रहा है। इस वर्ष हमने इस क्षेत्र में करीब 600 करोड़ रुपे का खर्च किया है और सारे प्रयास जवाबदेह और लागू करने योग्य शोधोन्मुख परियोजनाओं की ओर निर्देशित है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।