यूबीआई के खिलाफ कोर्ट जाएंगे माल्या
(India)
यूबी समूह के अध्यक्ष और किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक विजय माल्या ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन्हें जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाला घोषित करने की यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया की कार्रवाई से असहमत हैं और वह उसके खिलाफ उपलब्ध हर कानूनी उपाय का सहारा लेंगे। माल्या ने कहा कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई के जवाब में मैंने मीडिया में बयान पहले ही जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि हम इस आरोपों से इनकार करते हैं। हम उनकी शिकायत निपटान समिति के निष्कर्ष से असहमत हैं जिसके सामने हमें पेश होने का कोई मौका नहीं मिला। यूबी लिमिटेड की सालाना आम बैठक के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम हर उपलब्ध कानूनी उपाय का सहारा लेंगे। मेरा देश की न्याय व्यवस्था में बड़ा भरोसा है। मैं निश्चित तौर पर उन कानूनी उपायों का सहारा लूंगा जो मेरा पास उपलब्ध हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।