एबोट के मोदी के साथ बातचीत के बाद असैनिक परमाणु करार पर हस्ताक्षर होने के प्रबल संकेत हैं। अपनी भारत यात्रा से पहले आस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करते हुए एबोट ने कहा था, ‘मैं परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद कर रहा हूं जो ऑस्ट्रेलिया को भारत को यूरेनियम की बिक्री में समर्थ बनाएगा।’ ऑस्ट्रेलिया के पास खनन करने योग्य दुनिया का तकरीबन एक तिहाई यूरेनियम भंडार है और एक साल में वह तकरीबन 7000 टन यूरेनियम का निर्यात करता है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।