मोटोरोला ने लॉन्च किया नया मोटो G, नया मोटो X और मोटो 360 स्मार्टवॉच
(India) स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने मोटो 360 स्मार्टवॉच भी लॉन्च किया। मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट के साथ ही फोन बेचना जारी रखा है। 16 जीबी स्टॉरेज वाला नया मोटो G फ्लिपकार्ट पर आज आधी रात से 12,999 रुपए में मिलेगा। मोटो X और मोटो 360 की कीमत अभी नहीं बताई गई है। इन्हें इस महीने के अंत तक उतारा जाएगा। नए मोटो G में कॉर्निंग गरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का डिस्प्ले है, जबकि पुराने मोटो G में इतने ही रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का डिस्प्ले था। नए मोटो G में 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर और एक जीबी रैम है, पुराने मोटो G में भी ऐसा ही प्रोसेसर और रैम थी। यह ऐंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलता है। यह ड्यूल-सिम सपॉर्ट करेगा।
नए मोटो G में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा है, जबकि पुराने में 5 मेगापिक्सल कैमरा था। इसमें 2 फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, , जबकि पुराने में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा था। इसमें 8 जीबी और 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज के ऑप्शन हैं और माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है, पुराने मोटो G में यही इंटरनल स्टॉरेज के ऑप्शन थे लेकिन उसमें माइक्रो-एसडी कार्ड लगाने का ऑप्शन नहीं था। नए में बैटरी पुराने जितनी ही 2070mAh है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।