हर व्यक्ति के हवाई सफर के सपने को पूरा करेगी एयर एशिया
(India) एयर एशिया की बेंगलुरु-जयपुर तथा जयपुर-चंडीगढ के बीच आज से शुरू हुई हवाई सेवा के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चांडलिया ने कहा कि एयर एशिया का छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को हवाई सेवा उपलब्ध करवाना मुख्य मकसद है। हवाई सेवा केवल अब धनाढ्य वर्ग से जुड़ी हुई नहीं रह गयी है। हर आदमी का सपना वायुयान में सफर करने का होता है। इस सपने को एयर एशिया पूरा करेगी। उन्होने कहा कि जयपुर-चंडीगढ़ शहरों में एकरूपता और विपुल संभावनाओं को देखते हुए दोनों शहरों के बीच रोजाना हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जयपुर में पर्यटन, उद्योग तथा शिक्षा केन्द्र होने की वजह से यात्रियों की पर्याप्त संख्या मिलेगी। उत्तर भारत में जयपुर-चंडीगढ़ को एयर एशिया विमान सेवा से जोड़ा गया है। चांडलिया ने कहा कि एयर एशिया हवाई सेवा मौजूदा समय बेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, चेन्नई, जयपुर और चंडीगढ़ के बीच है। आने वाले समय में कुछ और शहरों में एयर एशिया की उडान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी उदयपुर को भी जोड़ने की योजना है। इस बारे में राज्य सरकार से बातचीत चल रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।