सानिया मिर्जा ने जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम
(India)
भारत की शीर्ष टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए करियर का पहला यूएस ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में अमेरिका के एबिगाली स्पीयर्स और मैक्सिको के सांतियागो गोंजालेज की जोड़ी को पराजित कर दिया।हालांकि, स्पीयर्स और गोंजालेज ने सानिया और ब्रुनो को कड़ी टक्कर दी। पहला सेट सानिया-ब्रुनो की जोड़ी ने जीता, लेकिन स्पीयर्स और उनके जोड़ीदार ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट 2-6 से जीत लिया। तीसरा सेट काफी रोमांचक रहा और फैसला टाई ब्रेकर में जाकर हुआ। इससे पहले, सानिया ने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन जीता था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।