ऑस्ट्रेलिया से और कोयले का आयात करे भारत
(India)
कोयले की कमी की वजह से बिजली उत्पादन प्रभावित होने के मद्देनजर भारत को ऑस्ट्रेलिया से और कोयले के आयात पर विचार करना चाहिए। उद्योग मंडल एसोचैम ने आज यह बात कही। एसोचैम ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों व वहां के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट की जारी भारत यात्रा का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया से अधिक कोयले के आयात के लिए करना चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकना चाहती है। एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एबॉट की भारत यात्रा से आपसी मैत्रीभाव को प्रोत्साहन मिला है। हमें इसका लाभ ऑस्ट्रेलिया से अधिक खनिजों विशेषरूप से कोयले के आयात के लिए करना चाहिए, जो खनिज संसाधन में धनी है। कपूर ने सुझाव दिया कि दोनों देश सौर उर्जा, खनन, कृषि, खेल, पर्यटन, विज्ञान, नवप्रवर्तन व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाकर द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर तक पहुंचा सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।