राजन ने शुक्रवार को शिकागो में वैश्विक मामलों की शिकागो परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत व वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अपने भाषण में कहा, यदि भारत में आप बड़े सुधारों का इंतजार कर रहे हैं, तो इसमें कुछ समय लगेगा। लेकिन जहां तक विकेंद्रीकरण यानी छोटे सुधारों की बात है, तो ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार से लोग जल्दी से कुछ बड़े बदलाव चाहते हैं। राजन ने कहा कि नई नरेंद्र मोदी सरकार पुराने सरकार के बनाए रास्ते पर चल रही, जिससे निरंतरता को कायम रखा जा सके। इससे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की निगाह में भारत को फायदा हुआ है। राजन ने कहा कि थमी परियोजनाओं को रास्ते पर लाना काफी महत्वपूर्ण है। इन परियोजनाओं में 50 से 70 अरब डालर फंस हुआ है। इन परियोजनाओं के काम शुरू करने से उत्पादन बढ़ेगा जिससे अंतत: मुद्रास्फीति व आय के मोर्चे पर मदद मिलेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।