कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी सरकार : गोयल
(India) सरकार परियोजनाओं के लिये पर्यावरण एवं वन मंजूरी की प्रक्रिया में तेजी लाएगी। राज्यों में बिजली ग्रिड की सुरक्षा में 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया। जबकि कमजोर मानसून की वजह से पनबिजली उत्पादन घटा। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि न माह के कार्यकाल में कोयला आधारित बिजली उत्पादन 21.4 प्रतिशत बढ़ा। कोयले की व्यवस्था को तर्कसंगत किया जाएगा। 32,000 मेगावाट के पुराने बिजली संयंत्रों का आधुनिकीकरण होगा। कोल इंडिया आपूर्ति सुधारने को 5,000 करोड़ रुपए में 250 रेल रैक खरीदेगी। गोयल ने कहा कि कोयले की आपूर्ति में कमी नहीं, कोयले का निम्न उत्पादन और राज्य बिजली बोर्डों का 3,00,000 करोड़ रुपए का घाटा विरासत में मिला है। आस्ट्रेलिया के साथ असैन्य परमाणु समझौते को परिचालन में लाने संबंधी करार अगले 3-4 माह में तैयार हो जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।