प्रमुख कोयला खानों पर निगरानी कड़ी करेगी सरकार
(India) कोयला व बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाताओं को बताया,‘सरकार ने राष्ट्रीय ‘कोयला उठाव निगरानी केंद्र’ खोलने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा सभी प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों पर हर समय निगरानी की योजना है। उन्होंने कहा कि खानों के आसपास कचरा (रिजेक्ट) आधारित बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे। गोयल ने कहा कि इसके अलावा विशेष (बहु-अनुशासन) सुरक्षा बल बनाना भी विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि सरकार विशेष कार्यबल गठित करने में हमारी मदद करेगी। इसके साथ ही मंत्री ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह बिजली आपूर्ति मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने अतिरिक्त बिजली के लिए कोई आग्रह नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरी 18 राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा हुई है लेकिन महाराष्ट्र कभी भी सामने नहीं आया। हमारे पास महाराष्ट्र से अतिरिक्त बिजली या गैर आवंटित बिजली के आवंटन का कोई आवेदन नहीं आया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।