चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज चुनाव आयोग एक अहम बैठक करने वाला है। इस बैठक में विधानसभा चुनावों की तिथियों और इसके मद्देनजर होने वाले जरूरी उपायों पर मंत्रणा करेगा। संभावना है कि आज ही आयोग तिथियों की भी घोषणा कर देगा।गौरतलब है कि अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र जबकि दिसंबर में जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। बाढ़ की मार झेल रहे जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत अंत में चुनाव होने हैं। लेकिन यहां आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए विधानसभा चुनाव आगे भी बढ़ाए जा सकते हैं। बहरहाल इन सभी मुद्दों पर मंत्रणा के लिए ही चुनाव आयोग ने आज अहम बैठक बुलाई है, जिसमें कोई फैसला होने की उम्मीद है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।