शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 45 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 कल 27,319.85 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 45.92 अंक अथवा 0.17 फीसद कमजोर होकर 27,273.93 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 15.10 अंक अथवा 0.18 फीसद कमजोर होकर 8,158.80 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से धातु, उपभोक्ता सामान, बैंकिंग और रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों में मुनाफा वसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।